WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP में 83,483 बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश, RTE लॉटरी परिणाम घोषित

520

MP में 83,483 बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश, RTE लॉटरी परिणाम घोषित

 

Bhopal: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत मध्यप्रदेश में वर्ष 2025-26 के लिए 83,483 बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश मिला है। राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूर्ण की गई।

चयनित बच्चों को SMS के जरिए जानकारी दी गई है और 2 जून से 10 जून के बीच अभिभावक संबंधित स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। प्रवेश अधिकतर नर्सरी, केजी-1 और पहली कक्षा में हुए हैं। प्रक्रिया को मोबाइल ऐप और OTP सत्यापन से डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाया गया है।