WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

कांग्रेस विधायक का 2 वर्षीय पोता सकुशल बरामद, रिश्तेदारों ने किया था अपहरण 

536

कांग्रेस विधायक का 2 वर्षीय पोता सकुशल बरामद, रिश्तेदारों ने किया था अपहरण 

 

Raisen: रायसेन के सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का लापता दो वर्षीय पोता सकुशल मिल गया है। पुलिस ने 200 किमी दूर छिंदवाड़ा जिले के तामिया से बच्चे को बरामद कर लिया है।

21 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 3 बजे पुलिस को सफलता मिली। एसपी पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया, बच्चे का अपहरण रिश्तेदार ने रुपयों के लालच में किया था। आरोपियों ने फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने एक आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ करने पर बच्चे का पता चल गया। लोकेशन पर पहुंचकर दो और आरोपियों में पकड़ लिया है।