WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

उप्र में चुनावपूर्व बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 10 IAS, 14 IPS और 250 PCS अफसरों के तबादले

1487

उप्र में चुनावपूर्व बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 10 IAS, 14 IPS और 250 PCS अफसरों के तबादले

लखनऊ। चुनाव की दहलीज़ पर बैठे उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। प्रदेश सरकार ने शनिवार रात 10 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती कर दी। इसके अलावा चार जिलों अयोध्या, महाराजगंज, झांसी व सोनभद्र के डीएम प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। 14 आईपीएस अधिकारियों और लगभग 250 पीसीएस अफसरों का भी तबादला किया गया है।

IAS

सरकार ने अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा को प्रतीक्षा सूची में डालते हुए नीतीश कुमार को अयोध्या का नया डीएम बनाया है। वह अभी बरेली के डीएम थे। सत्येंद्र कुमार को डीएम महोबा से हटाकर डीएम महराजगंज बनाया गया है। इसी प्रकार विशेष सचिव नियुक्ति संजय कुमार सिंह डीएम फर्रूखाबाद बनाए गए हैं।

IAS

महाराजगंज के डीएम उज्ज्वल कुमार प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। फर्रूखाबाद के डीएम मानवेन्द्र स‍िंंह को बरेली का नया डीएम बनाया गया है। रविन्द्र कुमार को डीएम बुलंदशहर से डीएम झांसी बनाया गया है।चंद्र प्रकाश स‍िंंह डीएम कासगंज से डीएम बुलंदशहर बनाए गए हैं।

हर्षिता माथुर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष पद से हटाकर डीएम कासगंज बनाई गई हैं। विशेष सचिव पर्यटन मनोज कुमार को महोबा का नया डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश को श्रावस्ती का नया डीएम बनाया गया है। डीएम श्रावस्ती के पद पर तैनात टीके शीबू को डीएम सोनभद्र बनाया गया है।

IAS

झांसी के डीएम आंद्रा वामसी व सोनभद्र के डीएम अभिषेक स‍िंंह प्रतीक्षा सूची में डाल दिए गए हैं। वहीं, पीसीएस सुभाष चन्द्र प्रजापति एडीएम मेरठ से एडीएम एफआर फर्रूखाबाद के पद पर भेजे गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व उन्नाव राकेश स‍िंंह को इसी पद पर बाराबंकी भेजा गया है।

Also Read: अमित शाह की कश्मीर यात्रा के मायने 

गोंडा के एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष स‍िंंह बरेली में यही पद संभालेंगे। शामली के एडीएम वित्त एवं राजस्व अरवि‍ंद स‍िंंह को चित्रकूट का एडीएम बनाया गया है। नोएडा में एडीएम प्रशासन के पद पर बिजनौर के एडीएम न्यायिक नितिन मदान भेजे गए हैं। वहीं, राजेश कुमार-6 अब सिटी मजिस्ट्रेट पीलीभीत की जिम्मेदारी संभालेंगे। एडीएम ललितपुर अनिल मिश्रा का स्थानांतरण एडीएम नोएडा के पद पर किया गया है।

इनके सहित 50 से अधिक वरिष्ठ पीसीएस और करीब 200 डिप्टी कलेक्टर स्तर के पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनकी सूचना नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग द्वारा जिलों को भेज दी गई है। शासन स्तर से सूची जारी नहीं की गई है।

पुलिस अभिरक्षा में सफाईकर्मी की मौत के मामले के बाद शासन ने आगरा के एसएसपी मुनिराज को हटा दिया है। आगरा समेत सात जिलों की कमान बदली गई है। एसपी आजमगढ़ रहे सुधीर कुमार सि‍ंह को आगरा का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। अनुराग वत्स को बाराबंकी का एसपी बनाया गया है।

शासन ने शुक्रवार को छह आइपीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण के बाद शनिवार को 14 और आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।

IAS-IPS

इनमें आइपीएस अधिकारी डा.अखिलेश कुमार निगम का पूर्व में हुआ स्थानान्तरण रद करते हुए वर्तमान पद पर ही तैनाती दे दी गई है। वहीं बीते दिनों एसपी प्रतापगढ़ के पद से हटाए गए आकाश तोमर, अनुराग वत्स व अनुराग आर्य को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IAS-IPS

शासन ने जिन जिलों की कमान बदली है, उनमें एसएसपी आगरा के अलावा एसपी बाराबंकी, एसएसपी इटावा, एसपी उन्नाव, एसपी आजमगढ़, एसएसपी सहारनपुर व एसपी चंदौली शामिल हैं। शासन ने बीते दिनों पीपीएस संवर्ग से आइपीएस संवर्ग में प्रोन्नत हुए दो अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है। जल्द कुछ और आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है।