WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में कल से रुकेगी ठंडी हवाएं, बादल छाए रहेंगे

अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी।

1648
WhatsApp Image 2023 01 26 At 7.52.36 PM 696x545

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज मध्य प्रदेश को तेज हवाओं के कारण ठंड की जकड़ में रहना पड़ रहा है। अभी भी प्रदेश के दक्षिण, मध्य और पूर्वी भाग में कई जगह पर सर्द हवाओं के साथ वर्षा का आलम है। प्रमुख कारण यह है कि दक्षिणी हवाओं का वेग दक्षिण से उत्तर पूर्व की ओर चल रहा है, जिसमें पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाओं का मिलन हो गया है, इससे मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश की स्थिति निर्मित हुई है। जबकि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में छिटपुट वर्षा से लेकर सामान्य वर्षा का दौर चला है।

मध्यप्रदेश में 5 दिन बाद ठंड फिर से चमकेगी और न्यूनतम तापमान दो से 3 डिग्री गिर जाएगा।

ठंड की यह स्थिति मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ तेलंगाना तक महसूस की जा रही है।

इधर दक्षिण महासागर में चक्रवात लगातार प्रबल आकार लेता जा रहा है बहुत संभावना है यह तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में आने वाले दिनों में तेज बारिश कराएगा। इससे भी मौसम परिवर्तन अगले कुछ दिनों में हो सकता है।

कश्मीर उत्तराखंड हिमाचल मैं आज ब्रेक है 48 घंटों के बाद कश्मीर में फिर से हिमपात की संभावना बन रही है।