WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Arrest Warrant Issued : प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मामला किरायेदार और उनकी मां के खिलाफ विज्ञापन छपवाने का!

1830
WhatsApp Image 2023 02 11 At 8.00.06 PM 1

इंदौर। पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी आशा बोरासी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। मामला इंदौर के व्यापारी रमन वीर सिंह अरोरा और उनकी मां रवींद्र कौर के विरुद्ध झूठे आधारों पर इनाम घोषित होने का उल्लेख कर उनके फोटो लगाकर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने का है।

व्यापारी ने प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी के विरुद्ध मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में कोर्ट ने गुड्डू और उनकी पत्नी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। रमनवीर के वकील यावर खान के मुताबिक प्रेमचंद गुड्डू का इंदौर में एक रिसॉर्ट था। उसे मेरे मुवक्किल रमनवीर सिंह अरोरा ने किराये पर लिया था। किराये को लेकर उनका गुड्डू से कोई विवाद हुआ था।

इसके बाद गुड्डू ने एक वकील के माध्यम से विज्ञापन छपवा दिया था कि रमनवीर सिंह और उनकी मां पर इनाम घोषित किया गया है। इसी को लेकर हमने कोर्ट में मानहानि का केस लगाया था। हमने कोर्ट में अर्जी लगाई थी कि गुड्डू और उनकी पत्नी ने हमारी मानहानि की। इसके लिए इन्हें दंडित किया जाए। मामले की सुनवाई में नहीं पहुंचने पर जिला कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है।