WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Female Principal Burnt : पूर्व छात्र ने पेट्रोल डालकर महिला प्रिंसिपल को जलाया!

वह फार्मेसी में फेल किए जाने से प्रिंसिपल से नाराज हुआ!

3031
WhatsApp Image 2023 02 20 At 8.42.32 PM

Indore : शहर के नजदीक सिमरोल में एक पूर्व छात्र ने पेट्रोल डालकर महिला प्रिंसिपल को जला दिया। 70 से 80 फीसदी जलने से प्रिंसिपल की हालत गंभीर है। उन्हें चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जलाने वाला पूर्व छात्र भी 20 फीसदी झुलस गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया।

यह घटना दोपहर साढ़े तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। मामला सिमरोल के बीएम कॉलेज का है। पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने पेट्रोल डालकर फार्मेसी डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा को जला दिया। उन्हें गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फेल किए जाने से छात्र नाराज

कोरोना काल के समय आशुतोष को फेल कर दिया गया था। इस पर वह बहुत ज्यादा नाराज था। आज प्रिंसिपल बेलपत्र तोड़ने गई, तभी छात्र मौके पर पहुंचा और प्रिंसिपल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में आशुतोष भी 20 फीसदी झुलसा। बताया जाता है कि छात्र पहले भी कॉलेज में चाकूबाजी कर चुका है। उस मामले में थाने में शिकायत भी दर्ज हुई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।