WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर रतलाम में आतिशबाजी कर मनाई खुशियां

1216
WhatsApp Image 2023 03 02 At 6.27.03 PM 696x461

Ratlam। भारतीय जनता पार्टी को पूर्वोतर राज्यों के हुएं विधानसभा चुनाव मे मिली सफलता का रतलाम जिले मे जोरदार जश्न मनाया गया। जिला मुख्यालय रतलाम के पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ता डालू मोदी बाजार पहुंचे और आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

आदिवासी अंचल सैलाना में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। यहां भी आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी गई।

रतलाम के डालू मोदी बाजार चौराहा पर जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया। आतिशबाजी के बाद कार्यकर्ता एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई देते रहे।

WhatsApp Image 2023 03 02 at 6.27.04 PM

इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, आनन्दीलाल राठौड़, आई टी सेल जिला संयोजक नीलेश राव, राकेश परमार, कमल सिलावट, दिनेश राठौड़, गोपाल शर्मा, प्रो.इमरान, शुभेन्द्र सिंह गुर्जर, पार्षद हितेश शर्मा, गौरव त्रिपाठी, विवेक शर्मा, संजय सांखला, सलीम कुरेशी सहित पार्टी मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

सैलाना मे जिला अध्यक्ष राजेंद्र लुनेरा ने भाजपा की जीत पर पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच आतिशबाजी की।

WhatsApp Image 2023 03 02 at 6.27.04 PM 1

इस मौके पर जिला महामंत्री संगीता चारेल,जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, सदस्य संजय बाफना, पार्षद विशाल धभाई, भाजयुमो प्रदेश सदस्य अनुकूल सोनी, किशोर कसेरा प्रदीप शर्मा, संतोष धभाई, दिनेश असावरा, बाबूलाल पाटीदार, मनीषा सिलावट, सुरेन्द्र मेहता, ललित चंडालिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।