WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Ladli Behna Yojana : बहनों को आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं!

आवेदक महिला का आधार, समग्र आईडी और खुद का अकाउंट होना जरूरी!

7150
WhatsApp Image 2023 03 03 At 7.41.00 PM 696x464

Ladli Behna Yojana : बहनों को आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं!

Indore : प्रदेश में महिलाओं के लिए ‘लाडली बहना योजना’ 5 मार्च से प्रारंभ होने वाली है। कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र अथवा मूल निवासी प्रमाण पत्र संलग्न करना जरूरी नहीं है। आज कलेक्ट्रेट में कई महिलाएं आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची, इसके बाद कलेक्टर ने इस बात की घोषणा की।

आवेदक महिला का स्वयं का किसी भी बैंक में अकाउंट होना चाहिए। यह ज्वाइंट अकाउंट नहीं होना चाहिए। महिला का आधार और समग्र आईडी होना ज़रूरी है। अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराया जाना भी ज़रूरी है। साथ ही बैंक में जाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि बैंक अकाउंट डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम के तहत ओपन हो।

आज प्रदेश शासन ने इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेकर नियमों से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया। कलेक्टर कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नगर निगम की और से स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह तथा अपर कलेक्टर राजेश राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं महिला बाल विकास के अधिकारी शामिल हुए।

योजना में मिलेंगे एक हजार रुपए प्रतिमाह
प्रदेश की 23 से 60 वर्ष आयु के मध्य की विवाहित महिलाओं को योजना के लाभ की पात्रता होगी। प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1000 रूपये प्रतिमाह के मान से राशि सीधे उसके आधार लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जायेगी। किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह 1000 रूपये से कम जितनी राशि प्राप्त हो रही होगी, तो उस महिला को वह राशि प्रदाय कर 1000 रूपये तक राशि की पूर्ति करने का योजना में प्रावधान किया गया है।

योजना में समस्त आवेदन नि:शुल्क ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त हितग्राही यदि स्वयं उपस्थित होकर ‘आवेदन के लिए आवश्यक जानकारी का प्रपत्र’ देती है तो उसकी भी प्रविष्टी ऑनलाइन पोर्टल पर करने की व्यवस्था की गई है।