WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

Viral Video: अलग ही रंग से लड़के ने सेलिब्रेट किया होली, ‘बुरा न मानो, होली है’ देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

2175

Viral Video: अलग ही रंग से लड़के ने सेलिब्रेट किया होली, ‘बुरा न मानो, होली है’ देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

‘बुरा न मानो, होली है’ यह कहावत होली के दिन चरितार्थ साबित होती है। इस दिन लोग ईर्ष्या और द्वेष भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं।

हालांकि, कुछ लोगों को रंग लगाना पसंद नहीं आता है, तो कुछ लोगों को रंग से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को रंग लगाने से बात बिगड़ जाती है। आसान शब्दों में कहें तो ऐसे लोगों को रंग लगाने से कहासुनी हो जाती है। वहीं, कुछ लोग शरारत करने में माहिर होते हैं। वे होली खेलने के दौरान कीचड़, गोबर और मिट्टी का भी उपयोग करते हैं।

 

 

कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। एक लड़का होली खेलने के लिए न्यू टेक्निक अपनाता है। टेक्निक देख यूजर्स लड़के की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि एक मोहल्ले में बच्चे होली खेल रहे हैं। होली खेलने वाले की टोली में लड़के और लड़कियां भी शामिल हैं। इनमें कुछ बड़ी लड़कियां भी शामिल हैं। सभी लोग मस्ती में होली खेल रहे हैं।

इस टोली में एक लड़का बड़ी पिचकारी लेकर सरदार की भूमिका निभा रहा है। पूरी टोली में उसकी पिचकारी सबसे बड़ी है। वह लड़का और लड़की दोनों की टोली की खबर रख रहा है। तभी टोली के बच्चे सरदार के साथ मस्ती कर देते हैं। किसी बच्चे ने बड़ी पिचकारी रखने वाले लड़के को समूह की आड़ में गुलाल लगा दिया।

इससे लड़के का पारा सांतवे आसमान पर चढ़ गया। खासकर, पापा की परियों के सामने गुलाल लगाने से वह ज्यादा रुष्ट हो जाता है। इसके बाद वह बगावत पर उतर जाता है। फिर वह अपनी बड़ी पिचकारी लेकर घर से रंग भरकर लाने के बजाय पास के नाले पर पहुंच जाता है। इसके बाद वह नाले में बहने वाला गन्दा पानी पिचकारी में भरता है। यह देख सब लोग इधर उधर भागने लगते हैं। लड़कियां भी छिपने के लिए भागती हैं। वीडियो बेहद फनी है।

इस वीडियो को ‘Hasna Zaroori Hai’ नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 हज़ार बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है-ये बच्चा कोरोना को हरा सकता है। वीडियो पिछले साल की है, जिसे दोबारा शेयर किया जा रहा है।