WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: अगले सप्ताह मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के आसार 

अप्रैल से गर्मी होगी तेज़, मई तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान 43 डिग्री  

1256

Weather Update:अगले सप्ताह मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के आसार 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर पश्चिम भारत में बादल छाएंगे। अगले सप्ताह यहाँ कई राज्यों में बारिश के आसार रहेंगे। मार्च महीना पूरा ही बादलों की गिरफ्त में रह सकता है। अगले सप्ताह के अंत तक कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी में बादल बारिश की स्थिति बनेगी।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर सप्ताह में बारिश के आसार बन रहे हैं। सम्भवतया 14 से 18 मार्च के बीच कई स्थानों पर वर्षा संभावित है। अप्रैल 5 के बाद गर्मी का तड़का लगेगा। अधिकतम तापमान 1 मई के बाद 35 से शुरू होकर 15 मई तक 42 -43 के बीच पहुँचने लगेगा।

इधर दक्षिण भारत में सात से दस दिन बाद से बारिश की सम्भावना बढ़ेगी।