WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

TCS CEO Resigns : टाटा ग्रुप की कंपनी TCS के CEO गोपीनाथन का इस्तीफा!

जानिए किसे मिली उनकी जगह जिम्मेदारी!

1008

TCS CEO Resigns : टाटा ग्रुप की कंपनी TCS के CEO गोपीनाथन का इस्तीफा!

New Delhi : टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस (TCS) के CEO राजेश गोपीनाथन ने इस्तीफा दे दिया। गोपीनाथन के इस्तीफे के बाद कंपनी ने के. कृतिवासन को प्रभारी CEO बनाया है। टाटा समूह की कंपनी ने बकायदा बयान जारी करके जानकारी दी है। कृतिवासन फ़िलहाल कंपनी के बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI) बिजनेस ग्रुप के अध्यक्ष और वैश्विक प्रमुख हैं। उनके पास कंपनी में 34 से ज्यादा सालों अनुभव है।

कंपनी के बयान के मुताबिक, निदेशक मंडल ने कृतिवासन को सीईओ मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति 16 मार्च, 2023 से प्रभावी होगी। वह शीर्ष पद पर सुचारू बदलाव को लेकर राजेश गोपीनाथन के साथ काम करेंगे और अगले वित्त वर्ष में उन्हें प्रबंध निदेशक और सीईओ पद पर नियुक्त किया जाएगा।

गोपीनाथन ने कंपनी के साथ 22 साल के करियर के बाद इस्तीफा दिया है। उन्होंने कंपनी के MD (प्रबंध निदेशक) और CEO बनकर यहां 6 साल बिताए हैं। लेकिन, वे सितंबर तक कंपनी के साथ बने रहेंगे। कृतिवासन ने 16 मार्च से प्रभावी CEO के रूप में काम शुरू कर दिया। अगले वित्तीय वर्ष में उनकी नियुक्ति पूर्णकालिक CEO के रूप में होगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में शानदार 22 साल के करियर और पिछले छह साल से प्रबंध निदेशक तथा सीईओ के रूप में कार्यरत राजेश गोपीनाथन ने अपने अन्य कार्यों के लिए पद से हटने का निर्णय किया है। TCS ने मौजूदा अध्यक्ष और बीएफएसआई कारोबार समूह के वैश्विक प्रमुख के कृतिवासन को तत्काल प्रभाव से CEO मनोनीत किया है।