WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में अगले 5 दिन छाएंगे घने बादल- बारिश की सम्भावना

अप्रैल माह में दिल्ली में फिर होगी बारिश

1664
WhatsApp Image 2023 04 06 At 6.58.16 AM 2

Weather Update: MP में अगले 5 दिन छाएंगे घने बादल- बारिश की सम्भावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

MP में अगले 5 दिन छाएंगे घने बादल छाएंगे और बारिश की सम्भावना बनी रहेगी।
उत्तर-पश्चिमी हवाओं संग भारत में बादलों का तेज़ आगमन जारी है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते अनायास मौसम बिगड़ रहा है जिससे कई जगह बारिश हो रही है। कश्मीर में आज भी बारिश है बल्कि हिमांचल, हरियाणा, देहली, उत्तराखंड में बादल छाएंगे। यहाँ भी वर्षा की सम्भावना रहेगी।
14 अप्रैल के बाद उत्तर भारत फिर से बारिश की चपेट में आ सकता है।

गुजरात के रास्ते मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में बादलों का प्रवाह बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक तो यही स्थिति निर्मित रहेगी जिसके चलते कहीं कहीं बारिश की सम्भावना भी बनेगी। गर्मी का उतार चढाव भी बना रहेगा। राजस्थान का उत्तर पश्चिम भाग भी बादलों की गिरफ्त में रहेगा।

दक्षिण भारत में केवल केरल और तेलंगाना राज्य में इस सप्ताह कई बार बारिश की संभावनाएं बनेंगी।