WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP Cold Wave : हिमाचल की हवाओं से तीन दिनों में ठंड पूरे जोर पर

पूरे प्रदेश में रात का तापमान 14 डिग्री और उससे नीचे आया 

1537

Indore : आने वाले तीन दिनों में ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं। इसका कारण हिमाचल प्रदेश से आने वाली सर्द हवाएं बताया जा रहा है। बीते तीन दिनों में प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 14 °C डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे नीचे आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने कुछ जगह हल्की बरसात या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी में बताया गया कि सबसे ठंडा इलाका पचमढ़ी और रायसेन रहा। भोपाल, खरगोन में भी तापमान 12 °C रहा! जबकि, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 14 °C के नीचे आंका गया। हिमाचल से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण पहाड़ी और वन इलाकों में रात का तापमान सबसे ज्यादा नीचे आया। पचमढ़ी में 9 °C और रायसेन में 9.06 °C तक आ गया। जबकि, उमरिया, मंडला में यह 11 °C  से नीचे आ गया। आने वाले दो से तीन दिन में ये 2-3 °C और नीचे गिरेगा।
ठंडी हवाओं से प्रदेश में सबसे ज्यादा गिरावट रात के पारे में आई। खरगोन में 5 °C और भोपाल में 3.3 °C तक गिरकर क्रमशः 11.8 और 12.4 °C पर आ गया। इसके अलावा ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में भी न्यूनतम तापमान 14 °C से नीचे रहा। भोपाल में अभी तक नवंबर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। है। समझा जा रहा है कि यदि न्यूनतम तापमान इसी तरह गिरता रहा तो यह रिकॉर्ड टूट भी सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी न्यूनतम तापमान 14 °C से नीचे आ गया। इंदौर में रात का तापमान एक डिग्री गिरकर 13.9°C  आंका गया। दिन का तापमान 29.3°C  रहा। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई। रात का पारा 12.6 °C और दिन का पारा 30.3°C रहा। जबलपुर में रात का तापमान 12°C रहा, जो सामान्य से करीब साढ़े 3 °C कम है। यहाँ अधिकतम तापमान 29.5 °C रहा।