WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

Video: The Dramatic Plunge of Airlines Flight: देखते ही देखते समुद्र में समा गया यात्रियों से भरा प्लेन

2212

Video:The Dramatic Plunge of Airlines Flight:देखते ही देखते समुद्र में समा गया यात्रियों से भरा प्लेन

सोशल मीडिया पर रोजाना कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं।  प्लेन क्रैश के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आते हैंप्लेन क्रैश में यात्रियों के बचने की संभावना काफी कम होती है। ऐसा ही प्लेन क्रैश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह घटना बहुत पहले की है लेकिन इसका वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

समुद्र में समाया यात्रियों से भरा प्लेन
सोशल मीडिया पर Guru of Nothing नाम के ट्विटर अकाउंट पर इस प्लेन क्रैश के वीडियो को पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री प्लेन समुद्र के उपर उड़ता नजर आ रहा है। लेकिन देखकर ऐसा लग रहा है कि प्लेन में कोई खराबी आ गई है। इसकी वजह से प्लेन उड़ नहीं पा रहा है और पानी के बिल्कुल पास नजर आ रहा है। अचानक वह प्लेन समुद्र में क्रैश हो जाता है और देखते ही देखते पानी में समा जाता है।

प्लेन को कर लिया गया था हाइजैक
यह घटना 23 नवंबर 1996 की है। दरअसल, इथियोपिया एयरलाइंस फ्लाइट 961 को तीन इथियोपियंस ने हाइजैक किया था। उस दौरान प्लेन के कैप्टन ने इथियोपिया एयरलाइंस फ्लाइट 961 को कोमोरोस द्वीप पर उतारने का प्रयास किया लेकिन विमान क्रैश हो गया। हाइजैक करने वाले इथियोपियंस ऑस्‍ट्रेलिया में राजनीतिक शरण की मांग कर रहे थे।

122 लोगों की हो गई थी मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में उस वक्त 172 यात्री सवार थे। वहीं इस दुर्घटना में 122 यात्रियों की मौत हो गई थी। कुछ लोगों को बचा भी लिया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों को बचाया जा रहा है। इस घटना ने दुलिया को दहला दिया था।

देखिये Video: चिलचिलाती गर्मी में बाइक-स्कूटी चला रहे हैं तो तेज गर्मी से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए?

Sexy Dance During Training In MP: टीचर मैडम का सेक्सी डांस चर्चा में, ट्रेनिंग के दौरान लगाए ठुमके