WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CM की घोषणाओं को पूरा करने जुटा PHQ, फाइनेंस और होम के अफसरों से होगी चर्चा

887

CM की घोषणाओं को पूरा करने जुटा PHQ, फाइनेंस और होम के अफसरों से होगी चर्चा

भोपाल
विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही पुलिस मुख्यालय को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपने महकमे से संबंधित घोषणाओं को लेकर चिंता सताने लगी है। इसके चलते अब इन घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास में पुलिस मुख्यालय (PHQ) जुट गया है। इस संबंध में जल्द ही मंत्रालय के अफसरों के साथ पुलिस मुख्यालय के अफसरों की बैठक होने जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले कुछ सालों में पुलिस महकमे से जुड़ी कई घोषणाएं की थी, इन सभी घोषणाओं की क्या प्रगति हुई इसे लेकर जल्द ही मंत्रालय स्तर पर समीक्षा बैठक होने वाली है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय के अफसरों ने इन योजनाओं को लेकर भी बजट को लेकर भी अपनी मांगे तैयार कर ली है। जिन्हें इस बैठक में बताया जाएगा।

CM की कुछ घोषणाओं में बड़े पैमाने पर फंड की जरुरत हैं, फंड की कमी के चलते ये घोषणाएं पूरी तरह से जमीन पर नहीं उतर सकी है। इन्हें भी इस बैठक में रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री की यह है मुख्य घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने हर साल पांच हजार पुलिस बल की भर्ती की घोषणा की थी, यह घोषणा करीब सात साल पुरानी है। इसी तरह पुलिस जवानों के लिए 25 हजार मकान बनाने का भी उन्होंने ऐलान किया था। इनमें से अब तक 11हजार 500 मकान ही अब तक बन कर तैयार हो सके हैं। वहीं पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने के साथ ही अन्य घोषणाएं ऐसी है जो अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं।