WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

लाडली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री चौहान की दो बड़ी घोषणाएं

1059
WhatsApp Image 2023 06 10 At 20.10.58 696x378

लाडली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री चौहान की दो बड़ी घोषणाएं

जबलपुर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना के सिलसिले में दो बड़ी घोषणाएं की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के खाते में अभी ₹1000 प्रतिमाह राशि डाली जाएगी लेकिन अभी तो यह शुरुआत है। समय के साथ साथ धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर ₹3000 तक कर दी जाएगी।

देखिए वीडियो-

दूसरी घोषणा में उन्होंने बताया कि अब 21 साल की विवाहित बेटी को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। अभी तक इस योजना का लाभ 23 साल की विवाहित बेटी को मिल रहा था।

देखिए वीडियो-

जबलपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खातों में एक-एक हज़ार की राशि अंतरित करने का महा अभियान शुरू किया। पूरे प्रदेश में इसको लेकर उत्सवी माहौल दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सवा करोड़ बहनों की जिंदगी को आसान बनाने और खुशियों से भरने में यह योजना अहम भूमिका अदा करेगी और उनके खुशहाली का नया दौर प्रारंभ हो रहा है।