WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Biporjoy Cyclone अचानक मध्यप्रदेश की ओर मुड़ा, अगले 24 घंटों में MP में भारी बारिश के आसार

11190
WhatsApp Image 2023 06 18 At 8.30.43 AM 696x719

Biporjoy Cyclone अचानक मध्यप्रदेश की ओर मुड़ा, अगले 24 घंटों में MP में भारी बारिश के आसार

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

दक्षिण महासागर में बना Biporjoy Cyclone अब सीधे मध्यप्रदेश की ओर मुड़ गया है। चक्रवात ने गुजरात से प्रवेश किया था, इसे राजस्थान से उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रास्ते पूर्व दिशा की ओर जाना था, लेकिन अब इसने अपना रास्ता फिर बदला है और राजस्थान में आकर यह सीधे मध्यप्रदेश की ओर मुड़ गया है।

अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के उत्तर- पश्चिम क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। ऐसा भी लगता है मध्यप्रदेश में आने के बाद यह चक्रवात मध्यप्रदेश में ही पूर्व से दक्षिण की ओर भी घूम सकता है, क्योंकि भारत की पूर्व दिशा से आ रहे मानसूनी बादलों का उसके साथ इसका मिलन हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो सबसे ज्यादा बारिश मध्य प्रदेश में होगी।

इधर भारत के उत्तरी राज्यों में मानसून का दबाव लगातार बना हुआ है। चक्रवात के बादल पश्चिमी हवाओं के साथ मिलकर पूर्वी भारत को बारिश में जकड़े हुए हैं। अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में बादल इकट्ठा हो सकते हैं जो दक्षिण भारत में मानसूनी वर्षा करेंगे।