WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update : मानसूनी बादल MP पर छाए, 2 जिलों में भारी बारिश के आसार!

IMD ने 9 जिलों में भी अलर्ट जारी किया, प्रदेश पर अगले 5 दिन बहुत भारी!

2189
Weather Update : मानसूनी बादल MP पर छाए, 2 जिलों में भारी बारिश के आसार!

Weather Update : मानसूनी बादल MP पर छाए, 2 जिलों में भारी बारिश के आसार!

Bhopal : प्रदेश में अब प्री मानसून का दौर खत्म होने वाला है। अब मानसून का माहौल बन गया। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी। अगले 24 घंटों में दो जिलों छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है। इसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। 9 जिलों में भारी बारिश होने के आसार के कारण वहां यलो अलर्ट जारी किया गया। पश्चिम मध्यप्रदेश के दोनों संभागों में सोमवार सुबह से काले बादल छाये हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Weather Update : मानसूनी बादल MP पर छाए, 2 जिलों में भारी बारिश के आसार!

आईएमडी भोपाल के निदेशक के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शनिवार को पूर्वी मध्य प्रदेश में दस्तक दी। 28 या 29 जून तक यह पूरे प्रदेश में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पिछले तीन दिन से प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर मानसून-पूर्व बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में मानसून अपनी सामान्य अवधि से एक दिन पहले 16 जून को राज्य में पहुंचा था और 21 जून तक यह राज्य के 80 प्रतिशत हिस्से में छा गया था। केरल में मानसून इस साल अपनी सामान्य अवधि से सात दिन की देरी से 8 जून को पहुंचा।

Weather Update : मानसूनी बादल MP पर छाए, 2 जिलों में भारी बारिश के आसार!

2 जिलों में अतिभारी और 9 जिलों में भारी बारिश के आसार
IMD ने मध्य प्रदेश के दो जिलों छिंदवाड़ा एवं सिवनी में अगले 24 घंटों में कहीं अतिभारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, IMD ने इस दौरान राज्य के 9 जिलों बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया एवं सिवनी में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा एवं गरज चमक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम मध्यप्रदेश में सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं।