WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

PM Modi ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया सबसे बड़ी ताकत, भोपाल में ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान में शामिल हुए मोदी

चुनाव अभियान की शुरुआत में मोदी ने कार्यकर्ताओं को विजय का मंत्र दिया!

1716

PM Modi ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया सबसे बड़ी ताकत, भोपाल में ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान में शामिल हुए मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान में शामिल हुए। उन्होंने इस अभियान के तहत 10 लाख बूथों पर पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। इस अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित किया गया। यहां सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार कार्यकर्ता भी आए। उन्होंने कहा कि वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जुड़े हैं। यह दुनिया में कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा सम्मेलन है।

भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं। आप सिर्फ भाजपा ही नहीं, आप सब सिर्फ दल ही नहीं, देश के संकल्पों के सिद्धी के भी मजबूत सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देश हित सर्वोपरि है, दल से बड़ा देश है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को दुनिया को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में इस धरती (मध्यप्रदेश) की बहुत बड़ी भूमिका है। इसलिए ऐसी ऊर्जावान मप्र की धरती पर ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए हृदय से आनंद आ रहा है, गौरव हो रहा है। कुछ देर पहले मुझे देश के 6 राज्यों का जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाने का अवसर भी मिला।
उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बधाई देता हूं। मध्य प्रदेश को विशेष बधाई दूंगा, यहां एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन मिली हैं। अभी तक यात्री भोपाल से दिल्ली के बीच वंदे भारत के सफर का आनंद ले रहे थे। अब भोपाल से इंदौर, रानी कमलापति से जबलपुर का सफर तेज, आधुनिक, सुविधा संपन्न होगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं में पीएम मोदी ने भरा जोश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, जब मैं अमेरिका और मिस्र में था, तो मुझे आपके (कार्यकर्ताओं के) प्रयासों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा, जैसे ही मैं वापस आया, मुझे आपसे मिलकर खुशी हुई।

8f976cb9 eaa7 4bed 8794 41eaafde1c32

एमपी ने भाजपा को किया है मजबूत: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती की भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा, आज मुझे देश के छह राज्यों को जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंड़ी दिखाने का अवसर मिला है। मैं मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने एमपी के लोगों को दी बधाई
पीएम मोदी ने कहा, मैं मध्य प्रदेश के अपने भाइयों और बहनों को बधाई देता हूं, क्योंकि उन्हें आज दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। भोपाल में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि भोपाल से जबलपुर तक की यात्रा अब तेज और अधिक आरामदायक होगी।

देश आज दुनिया के नक्शे पर खड़ा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि जब भी पार्टी की बात आती है, प्रधानमंत्री कभी हमें समय देने से मना नहीं करते। वे कुशल प्रशासक के साथ संगठन के अच्छे संगठक भी हैं। पार्टी और देश को दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। नड्‌डा ने कहा कि हमने हर लोकसभा में 100 और हर विधानसभा में 25 बूथ ऐसे निकाले, जहां हम कमजोर थे। इन बूथों के सशक्तिकरण का विचार भी प्रधानमंत्री की तरफ से निकला। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत ब्रिटेन को ओवरटेक कर 5वीं नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है।

‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में बोले शिवराज सिंह चौहान
मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के योग, ज्ञान, विज्ञान, पर्यावरण, अध्यात्म, वसुधैव कुटुम्बकम, विश्व कल्याण के संदेश को दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम भारत का काम हो गया है।

PM मोदी की भोपाल विमानतल पर हुई अगवानी 

बूथ कार्यकर्ताओं के कान में मोदी फूकेंगे विजय मंत्र…