WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Final Layout Published : 100 अवैध कॉलोनियों का अंतिम लेआउट प्रकाशित!

नगर के 49 स्थलों पर संजीवनी क्लिनिक का निर्माण भी प्रस्तावित!

1154
WhatsApp Image 2023 06 30 At 11.24.23 AM 696x455

Final Layout Published : 100 अवैध कॉलोनियों का अंतिम लेआउट प्रकाशित!

Indore : कलेक्टर इलैया राजा टी की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कॉलोनी सेल विभाग की बैठक हुई। बैठक में निगम आयुक्त हर्षिता सिंह सहित आईडीए सीईओ एवं एसडीएम मौजूद थे। नगरीय निकाय क्षेत्र स्थित 297 अनधिकृत कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना प्रदान करने हेतु चिन्हित किया गया था।

बैठक में इस विषय को लेकर वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। अपर कलेक्टर सपना लोवंशी ने बताया कि मध्य प्रदेश कॉलोनी विकास नियम के प्रावधान अंतर्गत पहले चरण में 196 और दूसरे चरण में 101 कॉलोनियां अनधिकृत पाई गई थीं। इनमें से 100 कॉलोनियों में अंतिम लेआउट का प्रकाशन किया जा चुका है।

साथ ही ये सभी भवन अनुज्ञा, विद्युत संयोजन और जल संयोजन के लिए पात्र पाई गई हैं। इन्हें आदेश पत्र भी दिये जा चुके हैं। लेआउट को अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रियारत कॉलोनियों की संख्या 54 है। यह कार्य आगामी 10 जुलाई तक पूरा हो जायेगा। बैठक में कलेक्टर द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों में विभिन्न विभागों की आपत्ति दर्ज होने एवं अनापत्ति अप्राप्त कॉलोनियों के संबंध में समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक नवीन निर्माण कार्य पर भी बात हुई। बताया गया कि नगर के 49 स्थलों पर संजीवनी क्लिनिक का निर्माण प्रस्तावित है। चार स्थलों पर यह निर्माण पूरा हो गया है। 42 जगहों पर कार्य जारी है।