WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Kamalnath’s Mobile Hacked : कमलनाथ के मोबाइल नंबर से फोन करके 5 लाख मांगे!

जिस नेता से पैसे मांगे उसने घर बुलाकर उलझाया और पुलिस के हवाले कर दिया!

1630
WhatsApp Image 2023 07 12 At 20.51.29 696x397

Kamalnath’s Mobile Hacked : कमलनाथ के मोबाइल नंबर से फोन करके 5 लाख मांगे!

Bhopal : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का मोबाइल हैक करके उनके नंबर से कांग्रेस के कुछ नेताओं को फोन करके रुपए मांगे गए। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने कांग्रेस नेता गोविंद गोयल को फोन करके पैसे मांगे थे। आरोपियों के नाम सागर सिंह परमार और पिंटू परमार हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों खुद को कभी गुजरात तो कभी राजस्थान के रहने वाले बता रहे हैं। बताया जा रहा कि आरोपियों ने विधायक सतीश सिकरवार और इंदौर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष को भी फोन करके पैसे मांगे थे।

कांग्रेस के नेता गोविंद गोयल ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। गोयल का दावा है कि कॉल जिस नंबर से आया था, वह कमलनाथ का नंबर था। फोन करने वाले ने खुद को कमलनाथ का पीएसओ बताया और कहा कि कमलनाथ जी बिजी हैं। उन्हें पांच लाख रुपए अर्जेंट में चाहिए। संदेह होने पर उन्होंने थोड़ी देर में कॉल करने की बात कही।

पकड़ने के इरादे से बंगले पर बुलाया

गोविंद गोयल ने कमलनाथ से फोन पर बात की। उन्होंने ऐसी किसी जरूरत से इनकार किया। थोड़ी देर बाद दोबारा फोन आया तो गोविंद गोयल ने उन्हें पकड़ने के इरादे से बंगले पर बुलाया। करीब साढ़े तीन बजे दो युवक गोविंद गोयल के बंगले पर पहुंचे। जहां उन्हें बैठाकर चाय पिलाई, इस बीच, क्राइम ब्रांच को भी मामले की जानकारी दे दी गई। दोनों को करीब एक घंटे तक बातों में उलझाकर रखा। बातचीत के दौरान उनकी बातें संदिग्ध लग रही थीं। दोनों युवकों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम भी आ गई। टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई

क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की शिकायत पर दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया था कि दो युवक पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से पांच लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। आरोपियों ने उन्हीं के नंबर से कॉल भी किया था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अभी पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है।