WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Officer’s VRS: IAS ऑफिसर का VRS आवेदन अनुमोदन के बाद केंद्र सरकार को भेजा

एक वर्ष में 6 IAS अधिकारी ले चुके है VRS

1096
Major Administrative Reshuffle

IAS Officer’s VRS: IAS ऑफिसर का VRS आवेदन अनुमोदन के बाद केंद्र सरकार को भेजा

लखनऊ: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2003 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी रिग्जियान सैमफिल का VRS आवेदन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अनुमोदन के बाद स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया है।

रिग्जियान सैमफिल वर्तमान में दिल्ली में उत्तर प्रदेश सरकार के रेसीडेंट कमिश्नर हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों से VRS मांगा है।

बता दें कि रिग्जियान सैमफिल पूर्व में वर्ष 2018 से 2021 तक जम्मू कश्मीर में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
यह भी बता दें कि पिछले 1 वर्ष में 6 IAS अधिकारी उत्तर प्रदेश में अभी तक VRS ले चुके हैं।