WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

PM Modi को मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार, आज होंगे सम्मानित

1367
WhatsApp Image 2023 07 31 At 12.05.51 PM 696x392 1

PM Modi को मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार, आज होंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अगस्त 2023 को महाराष्ट्र के पुणे का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पीएम इस पुरस्कार के 41वें प्राप्तकर्ता होंगे। यह पुरस्कार 1983 में तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस पुरस्कार का गठन किया गया था। यह पुरस्कार हर साल 1 अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए काम करते हुए उल्लेखनीय और असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा, प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, इंदिरा गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह और एनआर नारायण मूर्ति और डॉ. ई. श्रीधरन जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

दगडूशेठ गणपति मंदिर

प्रधानमंत्री अपने पुणे दौरे की शुरुआत दगडूशेठ गणपति मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे दगडूशेठ मंदिर में पहुंचेंगे। इसके पश्चात सुबह 11:45 बजे, उन्हें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Photo

पुणे मेट्रो के पहले चरण के दो गलियारों के पूर्ण हो चुके खंडों पर सेवाओं के उद्घाटन किया जाना है। इसी अंतर्गत दोपहर 12:45 बजे, पीएम मोदी पुणे मेट्रो ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ज्ञात हो, इस प्रोजेक्ट की नींव खुद प्रधानमंत्री ने 2016 में रखी थी। ये खंड फुगेवाड़ी स्टेशन से सिविल कोर्ट स्टेशन और गरवारे कॉलेज स्टेशन से रूबी हॉल क्लिनिक स्टेशन तक हैं।

बड़ा हादसा: ठाणे में गर्डर लांचिंग मशीन गिरने से 16 की मौत, 3 घायल, अभी भी 6 लोगों के फंसे होने की आशंका 

PM मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में कदम

प्रधानमंत्री ने 2016 में इस परियोजना की आधारशिला भी रखी थी। नए खंड पुणे शहर के महत्वपूर्ण स्थानों जैसे शिवाजी नगर, सिविल कोर्ट, पुणे नगर निगम कार्यालय, पुणे आरटीओ और पुणे रेलवे स्टेशन को जोड़ेंगे। यह उद्घाटन देश भर में नागरिकों को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल मास रैपिड शहरी परिवहन प्रणाली प्रदान करने के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Nuh Violence: हरियाणा में हाई अलर्ट, नूंह सहित चार जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद,धारा 144 लागू