WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

चक्रवात और उत्तर पूर्वी सैलाब के चलते एमपी,ओडिशा, बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना में भारी बारिश के आसार

1423
WhatsApp Image 2023 08 02 At 8.01.03 AM

चक्रवात और उत्तर पूर्वी सैलाब के चलते एमपी,ओडिशा, बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना में भारी बारिश के आसार

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अपनी नियत दिशा के अनुसार आज पश्चिमी बंगाल में जाकर अपना अस्तित्व खो देगा। लेकिन इसकी हवाओं के प्रहार से तथा उत्तर पूर्वी चक्राकार बादलों के कारण आज बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राज्य, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और तेलंगाना में कई जगह पर भारी बारिश की संभावना रहेगी।

चक्राकार और चक्रवात के चलते भारत के उत्तर पूर्वी इलाके में कई राज्यों में बारिश की संभावना रहेगी। वहीं, राजस्थान गुजरात, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक आज राहत की सांस लेंगे महाराष्ट्र में भी कुछ स्थानों पर खासकर पूर्वी इलाकों में बारिश हो सकती है। दिल्ली हिमाचल प्रदेश में आकस्मिक वर्षा के योग हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाके में आज भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।