WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Indore No 1 : ख़ुशी से झूम उठा इंदौर

1200

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने इंदौर को स्वच्छता में देश में पांचवी बार अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी। उन्होंने इंदौर की जनता, नगर निगम के कर्मचारियों, सफाई कर्मियों, अधिकारियों और इंदौर के जनप्रतिनिधियों को इस सफलता के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इंदौर के सभी स्वच्छता कर्मचारियों को हृदय से बधाई देता हूं कि उन्होंने इंदौर को यह गौरव दिलाया। इंदौर को तो हर क्षेत्र में नंबर-वन रहने की आदत पड़ चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में इस बार कुल 35 अवॉर्ड मिले हैं। पिछले साल 27 अवॉर्ड मिले थे। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम में ही प्रदेश को 21 अवॉर्ड दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश ने अवॉर्ड जीतकर प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार किया है। मुझे ख़ुशी है कि इंदौर ने स्वच्छता का ‘पंच’ लगाया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के अलावा भोपाल, देवास, उज्जैन, पचमढ़ी कैंट, होशंगाबाद, बड़वाह, और ग्वालियर को भी पुरस्कार मिले हैं।
झूम उठा इंदौर
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के परिणामों की घोषणा एवं अवॉर्ड वितरण समारोह का इंदौर के 10 स्थानों सीधा प्रसारण दिखाया गया। राजवाड़ा, रणजीत हनुमान, पलासिया चौराहा सेल्फी प्वाइंट, मेघदूत गार्डन परिसर, राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास, निगम मुख्यालय परिसर, खजराना मंदिर, मूसाखेड़ी चौराहा, मरीमाता चौराहा, कालानी नगर चौराहे पर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। जिन स्थानों पर यह प्रसारण हुआ, वहां कार्यक्रम की समाप्ति पर सफाई कर्मियों का प्रतीकात्मक सम्मान किया गया। हर स्थान पर 10-10 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इस तरह 100 सफाईकर्मियों का सम्मान किया।                                            IMG 20211120 WA0026
नगर निगम ने भी सफलता पर आयोजन किया। सभी जगह मिठाई का वितरण हुआ। कई जगह ढोल ढमाके की व्यवस्था की गई थी। नेता, नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी डांस करते हुए अपनी खुशी को व्यक्त की। निगम की और से इसके लिए ढोल बजाने वालों को बुलवाया गया। इसके अलावा सभी स्थानों पर नागरिकों के बैठने के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई थी।

राष्ट्रपति भवन में ‘इंदिरा दीदी’
इंदौर की महिला सफाईकर्मी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी। इंदिराबाई नगर निगम की सबसे मेहनती सफाईकर्मियों में हैं। वे रामबाग और नारायणबाग के इलाके में 24 साल से बिना छुट्टी लिए सफाई का जिम्मा संभाल रही हैं। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सफाई के साथ ही वे हर दिन सुबह 4 बजे से घरों के बाहर रंगोली भी बनाती हैं। इंदिरा दीदी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई, जिसका नाम ‘द हीरो विद इन’ दिया गया। इस डॉक्यूमेंट्री का चयन न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल के लिए भी हुआ है।