WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: मानसून छत्तीसगढ़, MP में होगा सक्रिय,आज से फिर बारिश का दौर होगा शुरू

1169

Weather Update: मानसून छत्तीसगढ़, MP में होगा सक्रिय,आज से फिर बारिश का दौर होगा शुरू

 

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

मौसम का परिवर्तन झलक रहा है। अब भी भारत के शीर्ष पर चल रहा उत्तर पूर्वी चक्राकार गोला भारत को उत्तर पूर्व के अलावा अब पूर्व से पश्चिम की ओर भी तर-ब़तर करेगा।

सैटेलाइट बता रहा है आज रविवार सुबह से मानसून छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी सक्रिय हो जाएगा। संभावना है मध्य प्रदेश के पूर्व दिशा में सुबह और दोपहर बाद पश्चिम दिशा में कई जगह पर बारिश हो सकती है।

 

बादलों का प्रभाव इस समय पूर्वी राज्यों बिहार उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर तक चल रहा है और अब पूर्वी दिशा से बादलों का रुख भारत के पश्चिम और दक्षिण राज्यों को भी प्रभावित कर सकता है।