WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP का नया प्रयोग, आचार संहिता लागू होने से काफी पहले MP में 39 उम्मीदवार घोषित, जानिए निमाड़ मालवा की पहली रिपोर्ट

2090
WhatsApp Image 2023 08 17 At 17.49.30

BJP का नया प्रयोग, आचार संहिता लागू होने से काफी पहले MP में 39 उम्मीदवार घोषित, जानिए निमाड़ मालवा की पहली रिपोर्ट

इंदौर: BJP ने एमपी और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की पहली सूची पहली जारी कर पहली बार नया प्रयोग किया है।पार्टी ने आचार संहिता लागू होने से काफी पहले 66 उम्मीदवार की अधिकृत घोषणा कर सबको चौंका दिया है।

प्रदेश चुनाव समिति के गठन के पूर्व ही केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की कई पराजित सीटों पर तीन माह पहले ही किए उम्मीदवार घोषित कर भाजपा ने पहली बार नया प्रयोग किया है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस तरह की भाजपा की और भी सूची समय से पहले जारी होंगी।

इससे घोषित प्रत्याशियों को चुनावी तैयारियों के लिए समय मिलेगा,साथ ही अब कांग्रेस पर भी समय से पहले टिकट घोषित करने का दबाव बनेगा।इस सूची से यह भी तय हो गया कि टिकट वितरण से लेकर प्रबंधन में केंद्रीय नेतृत्व का पूरा दखल रहेगा।

जानिए निमाड़ मालवा की रिपोर्ट

बीजेपी द्वारा आज घोषित 66 उम्मीदवारों में 11 निमाड़ मालवा क्षेत्र से जुड़े हैं। ये उम्मीदवार है:
1. सोनकच्छ
राजेश सोनकर
2. महेश्वर
राजकुमार मेव
3. कसरावद
आत्माराम पटेल
4. अलीराजपुर
नागर सिंह चौहान
5. झाबुआ
भानु भूरिया
6. पेटलावद
निर्मला भूरिया
7. कुक्षी
जयदीप पटेल
8. धर्मपुरी कालू
सिंह ठाकुर
9. राउ ।
मधु वर्मा
10. तराना
ताराचंद गोयल
11. घटिया
सतीश मालवीय

राऊ से मधु वर्मा की उम्मीदवारी ने उड़ाई कई की नींद

इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से मधु वर्मा को उम्मीदवारी घोषित करके बीजेपी ने यहां पर अनेक उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है।

पिछली बार चुनाव हारे मधु वर्मा को इस बार सभी उम्मीदवार दौड़ में पीछे मानकर चल रहे थे लेकिन जमीनी पकड़ और उनका व्यवहार तथा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा तथा उन्हें पूर्व में मिले दायित्वों में उनका कार्य प्रदर्शन, इन सब चीजों को लेकर उन्हें दौड़ में सबसे आगे ले गया। राऊ में कई नामों की अटकलें चल रही थी, जिनमें प्रमुख रूप से जीतू जिराती, डॉ निशांत खरे, गौरव रणदिवे, मिलिंद महाजन, गोलू शुक्ला, अभिषेक शर्मा बबलू सहित कई दावेदार थे, जो अब दौड़ से बाहर हो गए हैं।

महेश्वर विधानसभा में साधो का विजय रथ रोकने के लिए भाजपा ने राजकुमार को आगे किया!

महेश्वर से पूर्व विधायक रहे राजकुमार मेव को भारतीय जनता पार्टी ने आज पुनः महेश्वर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। मूलत: इंदौर के रहने वाले राजकुमार पिछले कई वर्षों से महेश्वर में जन सेवा कार्य में लगे हुए हैं। अपनी जमीनी पकड़ और सामाजिक समीकरण के कारण वह वहां लोकप्रिय है।

महेश्वर से कांग्रेस की पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो लगातार जीतती आ रही है। भाजपा ने साधो के विजय रथ को रोकने के लिए इस बार पुनः राजकुमार मेव को आगे किया है। पर्यटन और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण महेश्वर की जनता देखते हैं इस बार किसको विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजती है।