WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

विदाई हो तो ऐसी: लोगों के दिलों पर राज करते थे ये थानेदार!

2629
WhatsApp Image 2023 08 17 At 17.21.47 1

विदाई हो तो ऐसी: लोगों के दिलों पर राज करते थे ये थानेदार!

वरिष्ठ पत्रकार शिवपाल सिंह की रिपोर्ट

राजगढ़ (MP): मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में थाना प्रभारी (TI) को घोड़ी पर बैठाकर भव्य जुलूस के साथ यादगार विदाई दी गई।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में करीब 3 साल से ब्यावरा सिटी थाना प्रभारी राजपालसिंह राठौड़ का इंदौर स्थानांतरण होने पर ब्यावरा सिटी थाना पुलिस स्टॉफ द्वारा TI को घोड़ी पर बैठाकर दूल्हे की तरह पूरे शहर में भव्य जुलूस निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक भी मौजूद थे।

लोकप्रिय TI का आम जनता ने भी जगह जगह स्वागत किया। बताया गया है कि थानेदार राठौड़ लोगों के दिलों पर राज करते थे। बिरले पुलिस वाले होते हैं जिनको मिलती हैं ऐसी विदाई..!

देखिए वीडियो-