WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: सितंबर के दूसरे सप्ताह में MP में हो सकती है जोरदार बारिश,भारत की पूर्वी दिशा में सक्रिय 3 चक्रवात करेंगे बारिश

1425
WhatsApp Image 2023 09 02 At 8.16.44 AM 1

Weather Update: सितंबर के दूसरे सप्ताह में MP में हो सकती है जोरदार बारिश,भारत की पूर्वी दिशा में सक्रिय 3 चक्रवात करेंगे बारिश

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम की चाल 5 सितंबर से बनना शुरू हो जाएगी। हालांकि पूर्वी भाग में बारिश हल्की से सामान्य शुरू हो सकती है। प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में छुटपुट वर्ष का दौर अभी चलेगा। 6 सितंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो जाएगी जबकि दूसरे सप्ताह में 9 से 14 सितंबर के बीच भारी वर्षा के योग बनेंगे।

भारत की पूर्वी दिशा में एक साथ चार चक्रवात सक्रिय हैं। इनमें से तीन की दिशा भारत की ओर है जबकि एक अभी शिशु अवस्था में है। जिन तीन चक्रवात की दिशा भारत की ओर है उनसे ही भारत में वर्षा का दौर शुरू होगा। पूर्वी राज्यों सहित मध्य और दक्षिण भाग में बारिश का सिलसिला चलेगा। जबकि उत्तर पश्चिम भाग अभी वर्षा की दृष्टि से खाली रहेगा।

महाराष्ट्र में भी वर्षा का दौर शुरू हो जाएगा। मुंबई सहित कुछ हिस्सों में 12 से 16 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना बनेगी।

राजस्थान में मौसम बारिश विहीन रहेगा। यहां पर गर्मी निरंतर बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।
जम्मू कश्मीर में भी मौसम सूखा रहेगा। यहां 15 सितंबर के बाद बारिश की चाल बनेगी।