WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

जन आक्रोश यात्राओं को एक स्थान पर लाने का प्लान बना रही कांग्रेस

अभी अलग-अलग जगह पर यात्रा का समापन होगा

659

जन आक्रोश यात्राओं को एक स्थान पर लाने का प्लान बना रही कांग्रेस

भोपाल: भाजपा की जन आशीर्वाद का जवाब देने के लिए कांग्रेस की मंगलवार से शुरू हो रही जन आक्रोश यात्रा का प्लान अभी कांग्रेस ने अधूरा बनाया है। जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश भर से निकलने के बाद भोपाल आएगी। जहां पर कार्यकर्ता महाकुंभ होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। जबकि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू तो हो रही है, लेकिन उनका समापन अलग-अलग जगह किया जा रहा है। कांग्रेस के कुछ नेता अब चाह रहे हैं कि भाजपा की ही तरह कांग्रेस की भी इस यात्रा का समापन बड़े पैमाने पर किया जाए, ताकि लाखों की भीड़ कांग्रेस भी चुनावी महौल के बीच में प्रदेश में दिखा सके।

सूत्रों की मानी जाए तो इस पर भी कांग्रेस में विचार किया जा रहा है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जन आक्रोश यात्रा का पूरा प्लान तैयार किया है। इसलिए उनके ही जिम्मे इसके समापन को लेकर प्लान रिव्यू करने की जिम्मेदारी है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी का धार जिले की सभा को कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा के समापन में बदल सकती है। हालांकि इसके लिए पहले पूरा खाखा तैयार होगा, इसके बाद प्रियंका गांधी से भी इसकी अनुमति ली जाएगी, तब जाकर कांग्रेस इस संबंध में आगे कदम बढ़ाएगी। यदि यह संभव नहीं हुआ तो भी कांग्रेस किसी और तरह से इस यात्रा को एक जगह समाप्त करने की योजना बना सकती है।