WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

PM Modi In Bhopal:नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लिए महिला शक्ति की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

1317
WhatsApp Image 2023 09 25 At 05.56.39

25 सितम्बर 2023 को विश्व के लोकप्रिय नेता, हमारे देश के जनप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के भोपाल आगमन पर समाज के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भेंट की और महिला आरक्षण बिल के लिए आभार व्यक्त किया। साहित्यिक क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में भोपाल की साहित्यकार साधन बलवटे  ने उनका आभार माना ओर उन्हे महिला आरक्षण बिल के लिए धन्यवाद दिया .प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैलीपैड पर उतरकर काफिले के साथ कार से मंच की ओर जा रहे थे, इसी बीच उत्साह और उमंग से लबरेज कार्यकर्ताओं को देख उन्होंने पहले कार से ही बाहर निकलकर हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

 

PM Modi in Bhopal: कार से उतरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महिलाओं से की बातचीत

मोदी को देखकर महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करना चाहा तो वे कार से उतर गए, महिला कार्यकर्ताओं के बीच पैदल चलकर पहुंचे और उनका अभिनंदन स्वीकारा, कुछ देर महिलाओं से बात भी की।मंच पर आते ही सर्वप्रथम नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लिए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। महिला शक्ति की ओर से उन्हें अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया।पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सोमवार को जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में मध्य प्रदेश के 64,523 बूथों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जितने लोग कार्यक्रम में शामिल थे, उतने ही लोग सड़कों पर भी उपस्थित रहे। महाकुंभ में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की उपस्थिति विशेषता रही।

PM Modi To Address ‘Karyakarta Mahakumbh’ In Bhopal On September 25 On Conclusion Of ‘Jan Ashirwad Yatras’