WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sanjay Singh Arrest : AAP सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने ED रिमांड पर भेजा

1202

Sanjay Singh Arrest : AAP सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने ED रिमांड पर भेजा

म आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद देशभर में सियासी माहौल गरम हो गया है। ईडी ने सांसद को बुधवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया था। आज गुरुवार को संजय सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

यहां मामले को लेकर हुई सुनवाई के बाद संजय सिंह को 5 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया है। राउज एवेन्यु कोर्ट के आदेश अनुसार, संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी हिरासत में रहना होगा।

क्या हुआ सुनवाई में?
रॉउज एवन्यू कोर्ट में हुई सुनवाई में संजय सिंह के वकील को रिमांड कॉपी दी गई। ईडी के वकील का कहना है कि कुल 2 करोड़ का लेन देन है जिसमें दो अलग अलग ट्रांजेक्शन हुए हैं। वकील ने आरोप लगाया कि 1 करोड़ और दूसरी किश्त में 1 करोड़ का लेन देन संजय सिंह के घर पर हुआ है। ED ने कहा है कि सर्वेश को सजंय सिंह का कर्मचारी है उसको सजंय सिंह के घर पर पैसा दिया गया, दिनेश अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है।

download 3

10 दिन की मांगी थी रिमांड
ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट से संजय सिंह की 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। हालांकि, ED ने कोर्ट में मौखिक रूप से कहा की अगर कोर्ट 7 दिन की रिमांड देगी तो भी चलेगा। ईडी ने रिमांड की मांग करते हुए कहा कि सजंय सिंह के घर से जो सबूत मिले है, उनके बारे में संजय सिंह से पूछताछ करनी

संजय सिंह का फोन जब्त
ईडी ने कोर्ट में बताया कि संजय सिंह का फोन हमने जब्त कर लिया है। इसमें कुछ कॉन्टैक्ट नंबर मिले हैं, हमें कुछ कॉन्फ्रोंट करना है। ईडी ने कहा कि फोन से जो कॉन्टेक्ट्स मिले है, डेटा मिला है , उसके बारे में कस्टडी में लेकर पूछताछ जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि जब फोन आपके पास है तो फिर इसमे आरोपी के साथ इसका आमना सामना कराने की क्या ज़रूरत बचती है। आप डेटा वैसे भी निकाल सकते हैं।

सिलसिला नहीं रुकेगा- संजय के वकील
संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि ये सिलसिला कभी नहीं रूकने वाला। उन्होंने कहा कि ईडी का स्टार गवाह दिनेश अरोड़ा जोकि ED और CBI दोनों मामलों में आरोपी था और दोनों ही मामलों में गवाह बन गया है। उसकी विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है। संजय सिंह ने कहा जांच एजेंसी जिसको पकड़ना चाहती है उसको इसके बयान पर पकड़ लेती है। एक अगस्त को जब इसी अदालत ने दिनेश अरोड़ा को जमानत दिया उसके बाद भी उसका टोन बदल गया।

Priyanka Gandhi in Mohankheda : प्रियंका ने कहा ‘महाकाल लोक में भी भ्रष्टाचार हुआ, ED क्यों नहीं पहुंची!’ 

गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति
संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है। वकील ने पूछा कि ED ने ख़ुद माना है कि संजय सिंह को कभी इस केस में इससे पहले समन जारी नहीं हुआ। फिर एक दिन में सब कुछ हो गया। उन्होंने कहा कि दिनेश अरोड़ा इनके पास बीते एक साल से है, समीर महेंद्रू CBI और ED केस में आरोपी है, उसको ज़मानत मिल गई लेकिन जमानत का कोई विरोध नहीं किया गया। समीर महेंद्रू पर 3 करोड़ की घुस देने का आरोप है लेकिन उसको फिर भी गिरफ्तार नहीं किया गया। वकील ने कहा जब जांच एजेंसी के मन में आता है किसी को पकड़ने के लिए पुराने बयानों को निकाल कर ले आते हैं। संजय सिंह ने सुनवाई के दौरान बोला ये तब से हमारे साथ खेल रहे हैं

Shivraj Will Contest Elections : बुधनी की जनता के कहने पर शिवराज चुनाव लड़ेंगे! 

प्रताड़ित किया जा रहा
संजय सिंह के वकील ने ED द्वारा 10 दिन की ईडी की रिमांड की मांग का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक साल में 239 बार सर्च की गई, डिजिटल साक्ष्य के सिवा कुछ नहीं मिला। कोर्ट को देखना चाहिए कि आवास पर रेड में कुछ भी ऐसा नहीं मिला जो मामले से सम्बंधित हो। वकील ने दावा किया कि संजय सिंह को गिरफ्तार करके सिर्फ प्रताड़ित किया जा रहा है। संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने कहा कि शराब घोटाला मामले से संजय सिंह का कोई लेनादेना नही है, ये गिरफ्तारी ही अवैध है।

FIR Against Wives of IAS & IRS : बैंक से मिलकर IAS और IRS की पत्नियों ने चूना लगाया!