WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Priyanka Gandhi in Mohankheda : प्रियंका ने कहा ‘महाकाल लोक में भी भ्रष्टाचार हुआ, ED क्यों नहीं पहुंची!’

कांग्रेस महासचिव ने जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में भाजपा पर हमला बोला!

1434
WhatsApp Image 2023 10 05 At 2.36.30 PM

Priyanka Gandhi in Mohankheda : प्रियंका ने कहा ‘महाकाल लोक में भी भ्रष्टाचार हुआ, ED क्यों नहीं पहुंची!’

मोहनखेड़ा से वरिष्ठ पत्रकार छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने धार जिले के विख्यात जैन तीर्थ स्थल मोहनखेड़ा में विशाल चुनावी आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का अहंकार बहुत बढ़ गया। भाजपा लोगों को लूट रही है। अपने दोस्तों को देश की संपत्ति बेच रहे हैं। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिल रही, तो बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज कैसे माफ हो रहा। ये सवाल आप नहीं पूछेंगे तो आप बर्बाद हो जाएंगे। आपके आने वाले दिन खराब होंगे।

उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक में भगवान के साथ भ्रष्टाचार हो रहा है। यहां ईडी क्यों नहीं पहुंची। यह समय है इन्हें बदलने का। देश की आंधी इस देश का नौजवान है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप जाग जाओ। आपको बचाने कोई आंधी नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि नेता भगवान नहीं होता। ये लोग कहते हैं कि राशन हम फ्री में दे रहे हैं। हमारी सरकार में आपको 485 रुपए में गैस सिलेंडर और राशन मिल जाता था। आज आपको राशन तो फ्री में मिल रहे हैं लेकिन सिलेंडर 1125 में मिल रहा है।

इससे पहले प्रियंका गांधी इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे मोहनखेड़ा पहुंची। उन्होंने धार्मिक स्थल में जाकर पूजा की। उन्होंने मोहनखेड़ा में बनाई गई आदिवासियों के आराध्य टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण के बाद वे सभा स्थल पर पहुंची। कांग्रेस का दावा है कि यहां एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भीड़ आई। प्रियंका गांधी को कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी पोशाक भेंट किए हैं। मंच पर उनके साथ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी मौजूद हैं। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की जनता कांग्रेस के साथ है।

कांग्रेस महासचिव ने चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी का यहां से पुराना रिश्ता रहा है। मैं सुबह उठकर देखी कि मोदी जी क्या भाषण दे रहे हैं। हम जो, हम जो कहते है, वो भी वहीं कहते हैंं। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमने रोजगार दिलाए हैं। हम कहते हैं कि हमने दिलाएं। ऐसे में जनता को कैसे पता चलेगा कि सच कौन बोल रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 18 सालों में 17 हजार नवयुवकों ने खुदकुशी की है। मेरी बातों में भी मत पड़िए। सच्चाई और अपने अनुभव से समझिए।

WhatsApp Image 2023 10 05 at 2.37.05 PM

मध्य प्रदेश में 18 साल में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले हुए। यहां की सरकार पंचायत के अधिकारों को कम कर रही है। सिर्फ ये लोग भ्रष्टाचार करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां की परिस्थिति यह है कि आपका खाए जा रहे हैं और आपका काम भी नहीं हो रहा है। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि चुनाव आया तो हर दो दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। रोज उद्घाटन कर रहे हैं। क्या 18 साल में आज उन्हें याद आया है। बारिश और बाढ़ आई, तो मुआवजा देने के लिए कोई सर्वे किया क्या? आजकल मोदी जी यहां आते हैं, लेकिन शिवराज सिंह चौहान का नाम लेने में उन्हें शर्म आती है। शिवराज सिंह चौहान अब सीएम नहीं बनने वाले हैं। अपने भाषण में वह जितनी बार कांग्रेस का नाम लेते हैं, उतनी बार विकास का नाम ले लें।

मध्यप्रदेश में रोज 17 बलात्कार
उन्होंने आगे कहा कि ये लोग जाति जनगणना क्यों नहीं करवा रहे। जातियों की भागीदारी पर ये चुप क्यों हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है। यहां आदिवासी समाज पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। देश में सबसे अधिक बच्ची एमपी से गायब हैं। यहां हर दिन 17 बलात्कार होता है। आपकी सुरक्षा के लिए यहां की सरकार क्या कर रही है।

कमलनाथ ने कहा ‘हमें चिंता युवाओं की’
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह चौपट प्रदेश बना हुआ है। हमें चिंता नौजवानओं की भविष्य की है। एक करोड़ युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। 11 महीने पहले उन्होंने कहा कि हम एक लाख भर्ती कर रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। हमारे प्रदेश का हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार और गवाह है। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की स्थिति ऐसी है, 50 एकड़ जमीन है और पैसे देकर गरीबी रेखा में अपना नाम लिखवा लो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कारम डैम का घोटाला हुआ है। कमलनाथ ने सवाल किया है कि 18 साल में आपने प्रदेश के लिए क्या किया? यह आदिवासी क्षेत्र है। 18 साल बाद उन्हें बहनों की याद आई है। ये नाटक और नौटंकी की राजनीति बहुत हो गई है। शिवराज सिंह चौहान की आंख-कान नहीं चलती है। सिर्फ उनका मुंह चलता है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की झूठ मशीन डबल स्पीड से चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारे किराने की दुकान तभी चलती है जब किसान के पास पैसा होता है।

डॉ अलावा ने भी हमला बोला
रैली के दौरान जयस विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने शिवराज सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि धार में किसानों की फसल तबाह हो गई लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने संवेदना तक व्यक्त नहीं की है। इसके साथ ही पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर भी शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। हीरालाल आलवा ने कहा कि एमपी में पेशा समन्वय घोटाला हुआ है।