WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान और MP में, उत्तर भारत में 14 अक्टूबर से बारिश-बर्फबारी का आलम

957
WhatsApp Image 2023 10 12 At 8.31.36 AM

Weather Update:अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान और MP में, उत्तर भारत में 14 अक्टूबर से बारिश-बर्फबारी का आलम

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर अब तेजी से शुरू होने की संभावना है। 2 दिन बाद इसकी रंगत कश्मीर सहित उत्तर भारत में दिखाई देगी। यहां न्यूनतम पारा तेजी से लुढ़कने लगेगा। हिमाचल प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति रहेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में बादल छाने लगेंगे। बारिश की संभावना भी बनेगी।

अगले सप्ताह पश्चिम विक्षोभ का असर राजस्थान से शुरू होगा जो मध्य प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्र में पड़ सकता है। संभावना है 16 से 20 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश के कुछ भागों में बारिश हो सकती है।
राजस्थान के उत्तर पश्चिम भाग में हल्का कोहरा छाने लगा है।
दक्षिण भारत में केरल तमिलनाडु कर्नाटक में बारिश की संभावनाएं बनेगी। यहां दक्षिण पूर्व से बादल आ रहे हैं।