WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

भारत की एक और बड़ी कामयाबी: मिशन गगनयान की सफल लॉन्चिंग

850
WhatsApp Image 2023 10 21 At 10.27.54

भारत की एक और बड़ी कामयाबी: मिशन गगनयान की सफल लॉन्चिंग

श्री हरिकोटा: भारत ने आज एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट आज लॉन्च करने में सफल हो गया। जैसे ही टेस्टिंग उड़ान भरी श्री हरी कोटा में जश्न का माहौल हो गया। इसरो की पूरी टीम को बधाई दी जा रही है।

बताया गया है कि खराब मौसम की वजह से आज लॉन्च होने वाले मिशन को सुबह 8 बजे होल्ड किया गया था लेकिन 2 घंटे बाद इसे लॉन्च कर दिया गया। गगनयान की परीक्षण उड़ान ने श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

इतिहास में इसरो के लिए आज का दिन खास तौर पर अंकित हो गया है। गगनयान मिशन से जुड़ा पहला बड़ा ट्रायल सफल हो गया है। इस ट्रायल में रॉकेट के क्रू एस्केप सिस्टम की जांच के लिए अबॉर्ट मिशन-1(टीवी-डी1) को लॉन्च किया गया। इस मिशन का नाम टेस्ट वीकल डिमॉन्सट्रेशन टीवी-डी1 है।

WhatsApp Image 2023 10 21 at 10.42.48