WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: नवंबर के पहले सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ के हमले से कई राज्यों में बारिश की संभावना, ठंड बढ़ेगी

997
WhatsApp Image 2023 10 26 At 09.50.51

Weather Update: नवंबर के पहले सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ के हमले से कई राज्यों में बारिश की संभावना, ठंड बढ़ेगी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत में अब बारिश बर्फबारी का दौर शुरू होगा। यह संभावना नवंबर के पहले सप्ताह से लग रही है, जब उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बादल छाने लगेंगे और वह मध्य प्रदेश तक उतरेंगे।

पश्चिमी हवाएं अभी दक्षिण पश्चिमी हवाओं के साथ मिलकर भारत में उत्तर की ओर आ रही है। इससे अगले 2 दिन में उत्तरी भारत में बादल छाने लगेंगे। कश्मीर में 2 नवंबर से बारिश की संभावनाएं प्रबल हो जाएंगी। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का दौर शुरू होगा। आगामी 4 से 8 नवंबर तक बादल नीचे की ओर आएंगे जिससे दिल्ली पंजाब हरियाणा राजस्थान और मध्य प्रदेश तक बादल छाने लगेंगे। नवंबर के पहले सप्ताह के अंत में उक्त राज्यों में बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में अभी मौसम साफ रहेगा। केवल पश्चिमी हिस्से में बादल नजर आएंगे। संभावना है 6 से 10 नवंबर के बीच मध्य प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश हो सकती है। हो सकता है दीपावली भी बारिश और ठंड के बीच गुजरे। इंदौर और भोपाल में न्यूनतम पारा 2 से 3 डिग्री गिरने की संभावना भी रहेगी जबकि दिन के पारे में एक डिग्री का अंतर आएगा।

इधर दक्षिणी राज्यों में तमिलनाडु और केरल में पूर्वी बादलों के आवागमन से बारिश का दौर चलता रहेगा। यहां इस माह के अंत में भारी बारिश की संभावना है।