WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress Leaders Are Liars : कांग्रेसियों को सच बोलना, महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता!

धरमपुरी विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार के लिए शिवराजसिंह ने आम सभा की!

890
WhatsApp Image 2023 10 28 At 18.40.29

Congress Leaders Are Liars : कांग्रेसियों को सच बोलना, महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dharampuri (Dhar) : धरमपुरी विधानसभा के ग्राम सुंद्रेल में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने धरमपुरी के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक आम सभा को संबोधित करते हुए कालुसिंह ठाकुर को जिताने की अपील की। इस दौरान मंच से बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ महिलाओं और बहन बेटियों का सम्मान नहीं करते।

WhatsApp Image 2023 10 28 at 18.40.35

उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पिछले चुनाव में जो घोषणाएं की थी, वह पूरी नहीं हो पाई। वहीं इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से बीजेपी को वोट देकर कालूसिंह ठाकुर को जिताने की अपील की। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 12वीं कक्षा में प्रथम आने वाली छात्रा को स्कूटी देने सीएम छात्रा के घर पहुंचे।

WhatsApp Image 2023 10 28 at 18.40.30

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देवता वहीं निवास करते हैं, जहां माँ, बहन बेटी को इज्जत की नजर से देखा जाए। ये बहनों की इज्जत करना नही जानते, बेटियों को सम्मान देना नहीं जानते। एक कार्यक्रम में कमलनाथ जी ने हमारी एक बहन को जो सम्मानित मंत्री रही, उनको आईटम कहकर सम्बोधित किया। यह इनके संस्कार है। मैं झूठ नहीं बोल रहा वीडियो देख लेना।

शिवराज सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी बहन और बेटियों को टंचमाल जैसे शब्दो से संबोधित करते हैं, उनको शर्म आनी चाहिए। इसमें भारत, भारतीय और हमारी हिन्दू संस्कृति के संस्कार और इनका स्वभाव नहीं है। राहुल गांधी जी ने कहा था दस दिन मे सबका कर्जा माफ होगा, माफ हुआ क्या? प्रियंका जी जवाब देना पड़ेगा आपके भाई राहुल जी ने कहा था नौजवानों को चार हजार रुपए महीना देंगे, किसी को दिए क्या? ये झूठे लोग हैं, इन्होंने झूठ की दुकान खोल रखी है। शायद इनके परिवार ने इनको झूठ बोलना ही सिखाया है।