WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

UPSC IAS Cadre Allottment: मध्य प्रदेश को मिले 11 नए IAS अफसर

जानिए सभी चयनित 179 IAS अधिकारियों के कैडर आवंटन

2648
WhatsApp Image 2023 11 03 At 12.39.25

UPSC IAS Cadre Allottment: मध्य प्रदेश को मिले 11 नए IAS अफसर

UPSC IAS Cadre Allottment: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 बैच के आईएएस अफसर के कैडर का आवंटन हो गया है। इसमें मध्य प्रदेश को 11 नए IAS अफसर मिले हैं।

केंद्र के डिपार्टमेंट आफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DOPT) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 बैच के अभ्यर्थियों के कैडर का आवंटन कर दिया है। इस बैच की टॉपर इशिता किशोर को होम स्टेट उत्तर प्रदेश मिला है। सेकंड टॉपर गरिमा को भी अपना होम स्टेट बिहार मिला है।

जिन अधिकारियों को मध्य प्रदेश Cadre Allottment हुआ है उनके नाम है: वसीम अहमद भट्ट, शिवम यादव (मध्य प्रदेश के ही हैं), गगन सिंह मीणा, काजोल सिंह, महिपाल सिंह गुर्जर, शुभम कुमार यादव, (दोनों एमपी के ही है), आकीप खान, प्रपंज आर, लोकेश बारंगे, शिव मालवीय, पंकज वर्मा।

अब संबंधित राज्य सरकारों द्वारा इन IAS अफसरों की पोस्टिंग की जाएगी।

यहां देखिए डीओपीटी द्वारा जारी सभी 179 IAS अधिकारियों का Cadre Allottment: