WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

झारखंडः करंट लगने से 5 हाथियों की दर्दनाक मौत, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

805

झारखंडः करंट लगने से 5 हाथियों की दर्दनाक मौत, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

मशेदपुरः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार की रात बिजली के तार के संपर्क में आने से पांच हाथियों की मौत हो गई। उनमें से दो हाथियों के बच्चे थे। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

th?id=OIP

प्रभागीय वन अधिकारी ममता प्रियदर्शी ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि यह घटना जमशेदपुर से करीब 45 किमी दूर घाटशिला अनुमंडल के तहत मुसाबनी के बेनियासाई गांव में हुई।

haathi

उन्होंने कहा कि वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसी झुंड के चार और हाथियों को वहां से भगाया जो उस समय भी आसपास के इलाकों में घूम रहे थे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने कहा कि ग्रामीणों ने इलाके में पिछले कुछ दिनों से हाथियों के एक झुंड के होने की सूचना दी थी। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया और वन अधिकारियों को इस घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

द्वारिकाधीश को समर्पित हुआ संभाग का सबसे बड़ा छप्पन भोग उत्सव,दस हजार भक्तों ने पाई प्रसादी