WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

’12th fail’ to Enter Oscar : IPS की सच्ची कहानी पर बनी ’12th फेल’ को ऑस्कर में इंडिपेंडेंट एंट्री मिली!

जो लापरवाह लड़के ने 12th भी मुश्किल से पास की, उसके जीवन संघर्ष पर बनी फिल्म!

867

’12th fail’ to Enter Oscar : IPS की सच्ची कहानी पर बनी ’12th फेल’ को ऑस्कर में इंडिपेंडेंट एंट्री मिली!

Mumbai : मध्यप्रदेश के मुरैना के एक गांव के गरीब कर लापरवाह लड़के मनोज कुमार शर्मा के आईपीएस बनने तक के संघर्ष की कहानी ’12th फेल’ सफल फिल्मों की गिनती में आ गई। अब इस फ़िल्म ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली कि इसे ‘ऑस्कर 2024′ में इंडिपेंडेंट एंट्री मिल गई है। यानी इसे भारत की तरफ से ऑफिशियली नहीं भेजा गया, बल्कि सीधे एंट्री मिली।

सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ’12th फेल’ क्रिटिक्स और दर्शकों की तारीफें बटोर रही है। अब अच्छी खबर ये है कि फिल्म को ऑस्कर 2024 में भेजा जा रहा है। फिल्म के नायक विक्रांत मेस्सी ने भी इस बात कि पुष्टि की। अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने बताया कि फिल्म को ऑस्कर में इंडिपेंडेंट एंट्री के रूप में भेजा गया है।

IMG 20231127 WA0010

इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज को भी इंडिपेंडेंट एंट्री दी गई। जबकि, इंडिया की तरफ से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मलयाली फिल्म ‘2018’ को मिली है। ऑस्कर में हर देश की तरफ से दो तरीके से बेस्ट फीचर फिल्म केटेगरी में फिल्में भेजी जाती हैं। एक होती है फिल्म की ऑफिशियल एंट्री, जिसे कुछ फेडरेशन द्वारा तय किया जाता है। वहीं इंडिपेंडेंट एंट्री वो होती है, जब कोई फिल्ममेकर बिना फेडरेशन के हस्तक्षेप के अपनी फिल्म डायरेक्ट भेजता है।

’12th फेल’ को 20 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था, जिसने 1 महीने में बजट से दोगुनी 55.81 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का निर्देशन विदु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म में विक्रांत मेस्सी के साथ मेधा शंकर, संजय बिश्नोई भी अहम किरदारों में दिखाई दिए।

यह फिल्म अनुराग पाठक की इसी शीर्षक से लिखी गई किताब पर आधारित है, जो आईपीएस मनोज कुमार की असली जिंदगी पर लिखी गई। मनोज कुमार ने सालों पहले 12th पास कर चपरासी की नौकरी करने का सपना देखा था। पास होने के लिए वो नकल का सहारा लेने का मन बनाता है। लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे उनका लक्ष्य बदल जाता है। फ़िल्म में नायक की पत्नी की भूमिका अहम है।