WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Wedding Procession returned Without Bride : आखिर दूल्हे ने ऐसा क्या किया कि बारात खाली हाथ लौटी! 

949

Wedding Procession returned Without Bride : आखिर दूल्हे ने ऐसा क्या किया कि बारात खाली हाथ लौटी! 

 

जानिए, इस विवाह समारोह में ऐसा क्या हुआ!

 

Saran (Bihar) : विवाह का पूरा कार्यक्रम बेहद सावधानी से निभाना होता है। कई बार इसमें ऐसे व्यवधान आ जाते हैं, जिन्हें सुलझाना मुश्किल होता है। यहां भी एक ऐसी ही घटना हुई जब इतना विवाद हो गया कि बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई। दुल्हन को दूल्हे का नशे में अनर्गल हरकत करना रास नहीं आया।

यहां दूल्हे ने विदाई के वक्त ऐसी हरकत कर दी, जिससे नाराज दुल्हन ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दूल्हे को खाली हाथ घर लौटकर आना पड़ा। इस तरह दूल्हे का वैवाहिक जीवन ही शुरू नहीं हो सका। यह घटना सारण के गरखा स्थित मोती राजपुर गांव की है। बताया जा रहा कि गरखा के मोतीराजपुर में शादी समारोह में सारी रस्म पूरी होने के बाद विदाई के दौरान दूल्हे ने कुछ असहज कर देने वाली हरकत कर दी।

दूल्हे की इस हरकत से नाराज होकर दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नशेड़ी दूल्हे के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। दरअसल, सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र से गरखाथाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव आई थी। शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था। वधू पक्ष ने धूमधाम से वर पक्ष का स्वागत किया। इसके बाद जयमाला हुई।

सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। इस बीच जब सिंदूरदान का समय आया, तो दूल्हे पर नशा पूरी तरह चढ़ गया। दूल्हा नशे में लड़खड़ाने लगा। यह देखकर दुल्हन को शक हुआ और वह थोड़ी दूर बैठ गई। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने दूल्हे को काबू में किया। शादी के बाद विदाई का वक्त हुआ तो दुल्हन की विदाई की रस्म भी पूरी हो गई। लेकिन, दुल्हन ने ऐसे शराबी दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया।