WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Shivraj Bids Farewell : बतौर CM शिवराज सिंह ने आखिरी पौधा रोपा, प्रदेश की समृद्धि की कामना की!

नए CM से रोज एक पौधा रोपने की इजाजत मांगी, जमीन और सुरक्षा की अपील!

1399
WhatsApp Image 2023 12 13 At 11.21.26

Shivraj Bids Farewell : बतौर CM शिवराज सिंह ने आखिरी पौधा रोपा, प्रदेश की समृद्धि की कामना की!

Bhopal : निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आखिरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी बार पौधा रोपा। उन्होंने मध्यप्रदेश की समृद्धि कामना की और कहा कि मैंने प्रदेश के विकास, समृद्धि और कल्याण का पौधा लगाया है। शिवराज सिंह ने नए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश आगमन पर स्वागत किया। पद से विदाई लेते हुए कहा ‘मित्रों अब विदा, जस की तस धर दीनी चदरिया!’ कल उन्होंने नए मुख्यमंत्री से मांग की थी कि वे मुझे रोज एक पेड़ लगाने की इजाजत दें। उसके लिए जमीन उपलब्ध कराते रहे और पेड़ों की सुरक्षा होती रहे।

WhatsApp Image 2023 12 13 at 11.20.45

मंगलवार को शिवराज सिंह ने मीडिया से भी बातचीत करते हुए कहा था कि मैं बहुत संतोष के साथ विदा ले रहा हूं। नव निर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव से उन्होंने रोज एक पेड़ लगाने और उसकी देखरेख का इंतजाम करने की इजाजत मांगी है। पद से हटने के बाद शिवराज सिंह पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मेरे कार्यकाल के दौरान मुझसे कोई गलती हुई है तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।

नई भूमिका के बारे में कहा बीजेपी एक मिशन है। इस मिशन में जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका निर्वहन करूंगा। उन्होंने दिल्ली जाने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली नहीं जा रहा। छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने पर कहा अपने बारे में मैं कोई फैसला नहीं लेता। पार्टी जो फैसला लेगी वह मंजूर होगा।

अपने कार्यकाल की उपलब्धियों, पार्टी नेतृत्व, संगठन, प्रशासनिक सहयोगियों और जनता सबका जिक्र किया। भावुक अंदाज में शिवराज सिंह ने एक बात दिलचस्प की। उन्होंने कहा मैं नए मुख्यमंत्री मोहन यादव से एक मांग करता हूं कि वे मुझे रोज एक पेड़ लगाने की इजाजत दें। उसके लिए जमीन उपलब्ध कराते रहे और पेड़ों की सुरक्षा होती रहे। शिवराज सिंह चौहान रोज एक पौधा रौंपते हैं। भोपाल में हों या किसी और शहर में, वे एक पौधा रोज जरूर लगाते हैं और ये उनकी दिन की शुरुआत का हिस्सा है।