WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Cabinet Expansion: विधानसभा सत्र के पहले कैबिनेट विस्तार, 20 मंत्रियों को किया जा सकता है शामिल!

संभावित मंत्रियों की सूची दिल्ली हाई कमान पहुंची!

5214
WhatsApp Image 2023 12 15 At 12.28.58

Cabinet Expansion: विधानसभा सत्र के पहले कैबिनेट विस्तार, 20 मंत्रियों को किया जा सकता है शामिल!

भोपाल: डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना बन रही है। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के पहले यह विस्तार हो जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले विस्तार में 20 मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है। संभावित मंत्रियों की सूची भाजपा दिल्ली हाई कमान को भेज दी गई है। वहां से अनुमोदन आते ही मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा।

माना जा रहा है कि शिवराज मंत्रिमंडल के कई सदस्यों को शामिल नहीं किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए ओबीसी, एससी और एसटी विधायकों को ज्यादा महत्व मिलेगा।

इसी बीच पता चला है कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल गुजरात गए हुए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 18 दिसंबर को वापस भोपाल आना है। लेकिन इस बीच अगर मंत्रिमंडल विस्तार की कोई बात बनती है तो वह पहले भी आ सकते हैं।

जिन मंत्रियों के नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए सरकुलेशन में है, वे हैं: भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, जगन्नाथ सिंह, हरिशंकर खटीक, धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश सिंह, संजय पाठक, ओमप्रकाश धुर्वे, संपत्तिया उइके, उदय प्रताप सिंह, हेमंत खंडेलवाल, विष्णु खत्री, इंदर सिंह परमार, रमेश मेंदोला, अर्चना चिटनिस, नीना वर्मा, रीती पाठक, आशीष शर्मा, बालकृष्ण पाटीदार, विजय शाह और मनोज चौधरी।

पता चला है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हो रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा हाई कमान का आदेश मानते हुए विधानसभा अध्यक्ष बनने को स्वीकार कर लिया है।