WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP Cabinet Expansion: राज्यपाल से अभी 9 बजे मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव, सौंपेंगे मंत्रियों की सूची

दिग्गज,पुराने और नए चेहरों का समावेश होगा मोहन मंत्रिमंडल में

1648

MP Cabinet Expansion: राज्यपाल से अभी 9 बजे मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव, सौंपेंगे मंत्रियों की सूची

 

भोपाल: राज्यपाल से अभी सुबह 9 बजे CM डॉ मोहन यादव राज भवन में मिलेंगे। मुख्यमंत्री राज्यपाल को मंत्रियों की सूची सौंपेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सूची में दिग्गज,पुराने और नए चेहरों का समावेश बताया जा रहा है। राज भवन में नए मंत्रियों की शपथ दोपहर 3:30 बजे होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल के संभावित नाम में सांसद से विधायक बने नेताओं को भी मौका मिल सकता है। जानकारी के अनुसार संभावित नाम यह हो सकते हैं: कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, गोपाल भार्गव, राकेश सिंह,तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, संजय पाठक, हेमंत खंडेलवाल, एदल सिंह कंसाना, हरिशंकर खटीक, रमेश मेंदोला,इंदर सिंह परमार, नीना वर्मा, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, निर्मला भूरिया, रीति पाठक, बालकृष्ण पाटीदार, शैलेंद्र जैन, संपतिया उइके, चेतन्य काश्यप, नारायण सिंह कुशवाहा और अमरीश शर्मा गुड्डू।

 

राज्यपाल मंगू भाई पटेल कल रात रीवा से भोपाल पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री भी दो दिवसीय दिल्ली यात्रा के बाद फाइनल सूची लेकर कल देर रात भोपाल लौट आए हैं।