WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में नए वर्ष की शुरुआत कोहरे के बाद 5 से 8 जनवरी के बीच होगी बारिश

दक्षिण महासागर में बन रहा चक्रवात धूमिल

1051
WhatsApp Image 2024 01 02 At 4.33.34 PM

Weather Update: MP में नए वर्ष की शुरुआत कोहरे के बाद 5 से 8 जनवरी के बीच होगी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश का उत्तरी मध्य भाग इन दिनों कोहरे की चपेट में है। उत्तरी भाग में कोहरे की परत चढ़ी हुई है जो मध्य तक फैली हुई है।

कोहरे की मार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश तक फैली हुई है।
संभावना है यह अभी अगले दो-तीन दिन और रहेगी। 5 जनवरी से लेकर 8 जनवरी के बीच में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें भोपाल, इंदौर,जबलपुर संभाग शामिल है। बारिश के दौरान दिन के तापमान में 3 डिग्री तक कमी आ सकती है जबकि रात का तापमान 10 जनवरी के बाद और कम हो सकता है।

मध्य प्रदेश में अधिकतम ठंड उत्तरी भाग में पड़ रही है। ग्वालियर में पारा 7 डिग्री तक आ चुका है जो और भी नीचे जा सकता है।

दक्षिण महासागर में बन रहा चक्रवात धूमिल हो गया है और उसमें दो फल होने के कारण बदल पूर्व और पश्चिम दिशा में फैल गए हैं। दक्षिण राज्यों में फिर भी अगले दिनों में बारिश की संभावना है।

भारत के उत्तरी भाग में कश्मीर में पारा माइनस 5 तक पहुंच गया है। यहां अगले दो-तीन दिन घने बादल छा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में भी ठंड का कहर ह। यहां पारा न्यूनतम 2 डिग्री तक है।