WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: दक्षिण महासागर में श्रीलंका के पास पनप रहा है चक्रवात,दक्षिणी राज्यों सहित मुंबई और MP में बारिश की संभावना

3540

Weather Update: दक्षिण महासागर में श्रीलंका के पास पनप रहा है चक्रवात,दक्षिणी राज्यों सहित मुंबई और MP में बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

नए समीकरण के अनुसार दक्षिण महासागर में श्रीलंका के पास नए चक्रवात का उदय हुआ है। इसके बनने की संभावना पूरी पूरी है। फिलहाल यह आकार ले रहा है और इससे दक्षिण के केरल और तमिलनाडु में विशेष हलचल हो सकती है। इन राज्यों में बादल अभी से उतावले हैं जहां बारिश की संभावनाएं बढ़ रही है। अलावा कर्नाटक में भी बादलों का फैलाव है। महाराष्ट्र में भी दक्षिण पश्चिम दिशा से बादल प्रवेश कर रहे हैं। संभावना है 9 जनवरी को मुंबई सहित तटीय इलाकों में बारिश हो सकती है।

 

मध्य प्रदेश में मौसम अभी भी बादलों का बना हुआ है बीच-बीच में धूप निकल रही है लेकिन यहां भी संभावना अगले दो दिन तक बनी हुई है। 9 जनवरी को ग्वालियर भोपाल इंदौर जबलपुर संभाग में बारिश की संभावना प्रबल दिखाई दे रही हैं।

 

कोहरे के कारण कई राज्यों में घना अंधकार छाया हुआ है खासकर पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश हरियाणा दिल्ली में गहरा कोहरा छाया हुआ है जिसके चलते ठंड का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है।