WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का राजस्थान से हमला,MP में 3 भागों में तापमान का रहेगा अलग अलग असर

1774
WhatsApp Image 2024 01 25 At 7.45.22 AM

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का राजस्थान से हमला,MP में 3 भागों में तापमान का रहेगा अलग अलग असर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान से शुरू हुआ है जिसकी सीधी हवाएं बादलों के संग हरियाणा, देहली, मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से पूर्व दिशा की ओर पड़ेंगी। इससे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा में तेज ठंडी हवाओं का असर हो सकता है।

मध्य प्रदेश में तापमान का असर तीन भागों में होगा। उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान 8 से 9 स्थिर रहेगा। यहां चमकती ठंड पड़ती रहेगी। उत्तरी भाग में 5 दिन के बाद तापमान में हल्का उछाल आएगा। मध्य प्रदेश के मध्य भाग में तापमान में उछाल 3 दिन के बाद आएगा जबकि दक्षिण भाग में तापमान का असर आज रात से ही शुरू हो जाएगा जब एक डिग्री तापमान में उछाल आएगा। 27 जनवरी से मध्य और दक्षिण भाग में 4 से 5 डिग्री तापमान बढ़ जाएगा। न्यूनतम तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में जल्दी बढ़ोतरी होगी।

कश्मीर में आज से ही बादलों का साया मंडराएगा।यहां अभी न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के आसपास चल रहा है जबकि अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री है। कश्मीर में रविवार से बर्फबारी की संभावनाएं बढ़ेगी जबकि लद्दाख में इसका असर परसों से शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में अगले सप्ताह बर्फबारी हो सकती है।

दक्षिण राज्यों में तमिलनाडु में बादलों का असर शनिवार से शुरू हो जाएगा। जबकि केरल में हल्के बादल छाने लगेंगे।