WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

2 Deputy CM of Bihar : नीतीश के साथ दो डिप्टी CM भी राजनीति के पुराने खिलाड़ी! 

जानिए, कौन हैं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जो नंबर 2 बने! 

885

2 Deputy CM of Bihar : नीतीश के साथ दो डिप्टी CM भी राजनीति के पुराने खिलाड़ी! 

 

Patna : रविवार को बिहार में फिर सत्ता पलट हुआ। पांच साल में दूसरी बार JDU के नेता नीतीश कुमार ने तीसरी बार शपथ ली। पहली बार भाजपा के साथ सरकार बनाई, फिर RJD से जुड़कर और अब फिर भाजपा से गठबंधन करके CM की शपथ ली। नीतीश के साथ दो डिप्टी CM ने भी शपथ ली। ये हैं भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा।

नीतीश कुमार ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और महागठबंधन का साथ छोड़कर NDA में शामिल हो रहे हैं। बिहार भाजपा के प्रवक्ता सुमित शशांक ने पहली बार इस बात कि पुष्टि की थी कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के उपमुख्यमंत्री होंगे! बिहार में आए सियासी तूफान के बीच नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और महागठबंधन से अपना नाता तोड़कर फिर शपथ ली।

सम्राट चौधरी : राजनीतिक इतिहास रहा 

54 साल के सम्राट चौधरी ने 27 मार्च, 2023 को राज्य भाजपा प्रमुख का पद संभाला। वे 6 साल पहले भाजपा में शामिल हुए और बिहार विधान परिषद में विपक्ष के भाजपा नेता भी रहे। सम्राट चौधरी बिहार के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से हैं, इसलिए उन्हें राज्य में पार्टी प्रमुख नियुक्त करने के भाजपा के कदम को बड़ी संख्या में लव (कुर्मी) और कुश (कुशवाहा) वोटरों को आकर्षित करने के प्रयास के रूप में देखा गया। 2014 में सम्राट ने पार्टी के एक अलग समूह के रूप में 13 विधायकों को छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल में विभाजन की योजना बनाई। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। 2022 में चौधरी को बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में चुना गया था।

विजय सिन्हा : विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे

55 साल के विजय सिन्हा 2005 से लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं। वे 25 नवंबर 2020 से 24 अगस्त 2022 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।