WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में आज बादलों के साए में रहेगी उमस भरी गर्मी, पारा 41 डिग्री के आसपास! 

 9 और 10 मई को अभी भी MP के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

932

Weather Update: MP में आज बादलों के साए में रहेगी उमस भरी गर्मी, पारा 41 डिग्री के आसपास! 

O

दक्षिण-पश्चिम दिशा से विक्षोभ सर्पाकार मुद्रा में आज भारत में गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के आधे हिस्से से गुजर रहा है जो उत्तर- पूर्व के राज्यों से होकर देश से बाहर जा रहा है। गहरे बादल होने से उक्त राज्यों में उमस भरी गर्मी रहेगी, तो बारिश की हल्की संभावना भी रहेगी। इसके अलावा पश्चिमी बादल भी उत्तर भारत से होकर गुजर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में आज आधे से अधिक हिस्से में बादल छाए रहेंगे जिससे उमस भरी गर्मी होगी और पारा लगभग 40,41 डिग्री के आसपास चलेगा। प्रदेश में लगातार 2 दिन तक बादल छाएंगे। आगामी 9 और 10 मई को अभी भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।