WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

मुंबई में तेज आंधी-बारिश के बाद सड़कों पर चारों तरफ तबाही, सामने आए Vidoes

1696

मुंबई में तेज आंधी-बारिश के बाद सड़कों पर पसरी तबाही, सामने आए Vidoes!

 मुंबई में सोमवार को अचानक मौसम बिगड़ने से सड़कों पर तबाही का मंजर पसर गया। इसके सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई जगहों पर होर्डिंग बोर्ड गिर गए। एक पेट्रोल पंप की छत ढह गई।

इस हादसे में करीब 10 लोगों को घायल होने की खबर है। वहीं, एक बिल्डिंग पर मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग भी गिर गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने लोगों को घरों से निकलने से पहले सावधानी बरतने को कहा। इसके बाद सीजन की हली बारिश भी हुई। तेज हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट किया गया है। इस बीच वीडियो में देख सकते हैं कि एक बड़ा होर्डिंग तेज हवा की रफ्तार के झोके से भरभराकर गिर जाता है। पेट्रोल पंप की छत पर जाकर गिरता है। इससे पेट्रोल पंप पर खड़े लोगों के घायल होने की सूचना है।

 

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में देख सकते हैं कि एक गगनचुंबी इमारत की मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग भी गिर जाती है। हालांकि, इस दौरान शटरिंग के आस-पास कोई नहीं था। इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। रोड पर शटरिंग गिरने के बाद रूट को डायवर्ट किया गया है।